आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर पुलिस की कार्रवाई, 4 किलो का पाइप बम समेत विस्फोटक सामग्री बरामद
कोण्डागांव के थाना पुंगारपाल क्षेत्र में आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने जंगल-पहाड़ी इलाके में अभियान चलाकर 4 किलो वजनी पाइप बम समेत विस्फोटक सामग्री बरामद की। कार्रवाई के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 18 पेंसिल बैटरी सेल, 7 लीटर का कुकर और 1.7 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव। नक्सल विरोधी अभियान के तहत कोण्डागांव पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना पुंगारपाल क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर नक्सल सेल, डीआरजी/बस्तर फाइटर्स और बीडीएस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा डम्प की गई विस्फोटक सामग्री बरामद की है।