जैन समाज मना रहा दशलक्षण पर्व पर्यूषण, उत्तम आकिंचन्य धर्म की हुई आराधना
छिंदवाड़ा में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व पर्यूषण के तहत धर्म आराधना का क्रम जारी है। पर्व के नौवें दिन श्रावकगणों ने उत्तम आकिंचन्य धर्म की पूजा-विधान में हिस्सा लिया। विभिन्न जिनालयों और चैत्यालयों में धार्मिक आयोजनों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
UNITED NEWS OF ASIA. यज्ञराज पटेल, छिंदवाड़ा l मध्य प्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व पर्यूषण की मंगल आराधना की जा रही है। पर्व के दौरान समाज के श्रावकगण आत्मशुद्धि और धर्म आराधना में जुटे हुए हैं। जिनालयों एवं चैत्यालयों में धार्मिक आयोजनों के चलते वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।