दुर्ग पुलिस ने नकली पुलिस बनकर चोरी-लूट करने वाले ईरानी गैंग का किया पर्दाफाश

दुर्ग जिले के उतई और नेवई क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो सदस्यीय ईरानी गैंग को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नकली पुलिस बनकर घरों में घुसते थे और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करते थे। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की मदद से गैंग की पहचान कर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और स्कूटी सहित सामान बरामद किया गया।

Nov 16, 2025 - 11:07
 0  28
दुर्ग पुलिस ने नकली पुलिस बनकर चोरी-लूट करने वाले ईरानी गैंग का किया पर्दाफाश

 UNITED NEWS OF ASIA.  हसीब अख्तर,  रायपुर |  दुर्ग पुलिस ने थाना उतई और नेवई क्षेत्र में चोरी एवं लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग का पर्दाफाश कर लिया है। आरोपियों ने दुर्ग जिले के चार अलग-अलग स्थानों पर घटना को अंजाम दिया था।

दिनांक 04 नवंबर 2025 को मिली शिकायत के बाद थाना उतई में अपराध क्रमांक 444/2025 धारा 305(क), 332 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।घटना का तरीका

  • आरोपी नकली पुलिस बनकर घर में घुसते थे।

  • पीड़ितों को धमकाकर कहते—“तुम लोग ड्रग्स/गांजा बेचते हो, तुम्हारी पाटन थाना में शिकायत है।”

  • तलाशी के नाम पर अलमारी खोलकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लेते थे।

  • दोनों आरोपी घूम-घूमकर चश्मा बेचने का बहाना करते हुए रैकी करते थे।

  • घटना के बाद रायपुर जाकर जेवरों को विमला ज्वेलर्स में बेच देते थे।

जांच और पुलिस की कार्रवाई

थाना उतई पुलिस और ACCU टीम ने घटना के बाद संपूर्ण क्षेत्र—मर्रा, गाड़ाडीह, पाटन से रायपुर—तक लगे सभी CCTV फुटेज खंगाले
वीडियो फुटेज से आरोपियों के फोटो को आसपास जिलों में सर्कुलेट किया गया।

पहचान होने पर रायपुर क्राइम ब्रांच की मदद से आरोपियों की पुष्टि हुई—

गिरफ्तार आरोपी

  1. मिस्कीन अली, 38 वर्ष, निवासी दलदल सिवनी, रायपुर

  2. महवाल अली, 35 वर्ष, निवासी दलदल सिवनी, रायपुर

दोनों घटना के बाद घर छोड़कर फरार हो गए थे, जिन्हें मुखबिर और निगरानी से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने उतई के अलावा नेवई, रिसाली सेक्टर भिलाई, मैत्री नगर और गाड़ाडीह में पहले की गई लूट व चोरी की घटनाओं की जानकारी भी दी।

घटना कैसे की गई थी (04 नवंबर की वारदात)

  • आरोपी नीली एक्सेस 125 स्कूटी पर रायपुर से निकले।

  • अमलेश्वर-पाटन होकर ग्राम मर्रा पहुंचे।

  • एक सुनसान खेत के पास स्थित घर को निशाना बनाया।

  • नकली पुलिस और पत्रकार बनकर तलाशी के बहाने अलमारी से—

    • सोने का मंगलसूत्र

    • पायल

    • बिछिया

    • झुमका
      चोरी कर भाग निकले।

  • रायपुर पहुंचकर जेवरों को ₹66,000 में बेचकर आपस में बांट लिया।

जप्त संपत्ति

  1. स्कूटी एक्सेस 125 (नीला रंग, बिना नंबर) – ₹50,000

  2. मोबाइल फोन – ₹10,000

  3. सोने-चांदी के आभूषण – ₹70,000

  4. नकद राशि – ₹20,000

सोने का मंगलसूत्र पीड़िता से कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में पहचान कराया गया।

गिरफ्तारी दिनांक

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना उतई के –

  • निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव

  • उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा

  • सउनि नरेंद्र सोनी

  • आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव
    और ACCU टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आरोपियों पर ऑपरेशन विश्वास के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।