मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल: सूरजपुर में करियर मार्गदर्शन मेला, ‘फिजिक्स गुरु’ नितिन विजय देंगे सफलता के मंत्र

छत्तीसगढ़ सरकार के “सुरक्षित और सफल भविष्य” विजन को साकार करने के लिए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर में 31 जनवरी को करियर मार्गदर्शन मेला आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में ‘फिजिक्स गुरु’ नितिन विजय विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर चयन पर मार्गदर्शन देंगे।

Jan 29, 2026 - 10:47
 0  11
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल: सूरजपुर में करियर मार्गदर्शन मेला, ‘फिजिक्स गुरु’ नितिन विजय देंगे सफलता के मंत्र

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर। छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार के विजन “सुरक्षित और सफल भविष्य” को धरातल पर उतारने की दिशा में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से एक भव्य करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

31 जनवरी 2026, शनिवार को भटगांव ग्राउंड, सूरजपुर में ‘कपिध्वज–करियर गाइडेंस कार्यक्रम 2026’ आयोजित होगा। इस राज्य स्तरीय आयोजन में 6000 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेकर देश के प्रतिष्ठित करियर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण और आत्मविश्वास निर्माण के लिए समय पर सही दिशा प्रदान करना है।

मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि हर छात्र को उसकी प्रतिभा के अनुरूप मार्गदर्शन मिले, ताकि वह अपने सपनों को साकार कर सके। उन्होंने बताया कि सही समय पर दिया गया मार्गदर्शन छात्रों के जीवन की दिशा बदल सकता है और इसी सोच के साथ यह आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद, ‘फिजिक्स गुरु’ और मोशन एजुकेशन (कोटा) के संस्थापक  नितिन विजय (एन वी सर) शामिल होंगे। वे विद्यार्थियों को जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के सूत्र, करियर प्लानिंग की रणनीतियाँ और सकारात्मक सोच के महत्व पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

इस कार्यक्रम में सूरजपुर जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों के स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। जिला प्रशासन एवं कपिध्वज टीम द्वारा कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायी बनाने के लिए तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

यह करियर मार्गदर्शन मेला न केवल सूरजपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा और प्रदेश को शैक्षणिक सशक्तिकरण की नई दिशा प्रदान करेगा।