बेमेतरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आनंद मंगल मिलन समारोह आयोजित
बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 19 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 16/2 में सेवा संकल्प अभियान के तहत आनंद मंगल मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान, न्योता भोज और बच्चों को शैक्षणिक एवं उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। महिलाओं और बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में पार्षदों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों और वार्डवासियों ने सहभागिता की।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 19 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 16/2 में सेवा संकल्प अभियान के तहत आनंद मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही बच्चों के लिए न्योता भोज और शैक्षणिक सामग्री वितरण सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सिमरन ताम्रकार, पार्षद नीतू कोठारी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश साहू, सुपरवाइजर हेमलता मानिकपुरी और कार्यक्रम प्रभारी सरिता सोनी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन और वार्डवासी मौजूद रहे।