जामगांव आर में 132/33 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत, पाटन-अमलेश्वर सर्किट-1 भी हुआ कमीशन
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने 30 सितंबर को दुर्ग जिले में विद्युत पारेषण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। पाटन क्षेत्र के जामगांव आर में नवनिर्मित 132/33 केवी उपकेंद्र को ऊर्जीकृत और कमीशन किया गया। इसके कुछ घंटे बाद 132 केवी पाटन-अमलेश्वर सर्किट-1 की भी सफलतापूर्वक चार्जिंग और कमीशनिंग की गई। इन परियोजनाओं से पाटन और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता और पारेषण व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहितास सिंह भुवाल, दुर्ग l छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने विद्युत पारेषण व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में 30 सितंबर को दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में नवनिर्मित 132/33 केवी उपकेंद्र जामगांव आर को सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत और कमीशन किया गया। इसके बाद 220/132/33 केवी उपकेंद्र पाटन में नवनिर्मित 132 केवी लाइन बे के माध्यम से 132 केवी पाटन-अमलेश्वर सर्किट-1 की चार्जिंग और कमीशनिंग भी सफलतापूर्वक पूरी की गई।