पाटन में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

पाटन के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में ‘मेरा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनकी चित्रकला एवं विचारों की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।

Oct 1, 2026 - 18:18
 0  4
पाटन में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

UNITED NEWS OF ASIA. रोहितास सिंह भुवाल, दुर्ग l पाटन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, पाटन में ‘मेरा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान छात्राओं ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचार और भाषण प्रस्तुत किए। सांसद विजय बघेल ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकलाओं का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, योगेश निक्की भाले, नीलम चंद्राकर, हर्षा लोकमणी चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, दयानंद सोनकर, राजा पाठक, रानी बंछोर, राजेश चंद्राकर, राजू रुपेन्द्र साहू, धर्मेन्द्र सिगौर, प्रकाश बिजौर, कुनाल वर्मा, निशा सोनी, मिलन देवांगन सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और विद्यार्थियों की भूमिका देश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण है।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत के भविष्य को लेकर अपने विचारों और कल्पनाओं को चित्रों एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

विजय बघेल ने कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान पीढ़ी के सामने देश को विकसित और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वच्छता को लेकर जागरूकता अब व्यापक जनभागीदारी का रूप ले चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छे अंक प्राप्त करने और परिवार, समाज तथा देश का नाम रोशन करने की अपील की।

समारोह में प्रदीप कुमार महिलांग, जे.पी. पाण्डेय, प्रदुमन लाल सिन्हा, कविता साहू, उषा चंद्राकर, मीरा, अनिल कुमार खेजा, मार्कण्डेय, सुरेश कुमार तिवारी, गुलेश्वर वर्मा, महेंद्र बहादुर, कामिनी साहू, योगिता साहू, हेमलता भाटिया एवं प्रदीप महिलांग सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।