सीतापुर तनाव के बाद थाना प्रभारी लाइन अटैच, मणीपुर–बतौली सहित कई थानों में तबादले

सीतापुर में दो समुदायों के बीच तनाव और पुलिस की कथित एकतरफा कार्रवाई के बाद सरगुजा एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। थाना प्रभारी सीतापुर को लाइन अटैच किया गया, जबकि मणीपुर–बतौली समेत कई थानों में प्रभार बदले गए हैं।

Dec 4, 2025 - 16:58
 0  62
सीतापुर तनाव के बाद थाना प्रभारी लाइन अटैच, मणीपुर–बतौली सहित कई थानों में तबादले

 UNITED NEWS OF SIA. आकाश सोनकर, सरगुजा | जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में हाल ही में दो समुदायों के बीच हुए विवाद और उसके बाद पुलिस की कथित एकतरफा कार्रवाई से पैदा हुई नाराज़गी ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव ला दिया है। बढ़ती आलोचनाओं और अधिकारियों की भूमिका पर उठ रहे सवालों के बीच सरगुजा एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने तबादलों के आदेश जारी किए हैं।

 आदेशों के अनुसार सीतापुर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जिसे अनुशासनात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं मणीपुर–बतौली सहित कई थानों में प्रभार बदले गए हैं। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।