बीजापुर मुठभेड़ में शहीद तीनों वीर जवानों को दी गई अंतिम सलामी

बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुई मुठभेड़ में शहीद तीन जवानों को पुलिस लाइन बीजापुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने भावुक माहौल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Dec 4, 2025 - 16:52
 0  63
बीजापुर मुठभेड़ में शहीद तीनों वीर जवानों को दी गई अंतिम सलामी

 UNITED NEWS OF ASIA. पी. सतीश कुमार बीजापुर |  लोकेशन बीजापुर छत्तीसगढ़ कल बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर हुई मुठभेड़ में शहीद हुए तीनों वीर जवानों को पुलिस लाइन बीजापुर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

 भावुक माहौल के बीच परिजनों और मौजूद लोगों की आंखें नम रहीं। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद जवानों को अंतिम विदाई दी गई। विजुअल्स—अंतिम सलामी देते अधिकारी, जनप्रतिनिधि और परिवारजन। परिजनों को ढांढस बंधाते पुलिस विभाग के आला अधिकारी। बाइट—बस्तर आईजी सुंदर राज पी।