घर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 66 हजार रुपये से अधिक का सामान बरामद
कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में घर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और नगदी सहित 66,200 रुपये मूल्य का चोरी गया सामान बरामद किया गया है।
UNITED NEWS OF ASIA.जमील अंसारी, कोरिया l कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और नगदी सहित कुल 66,200 रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई को पुलिस की त्वरित जांच और सतर्कता का परिणाम माना जा रहा है।