रायपुर में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वच्छता श्रमदान
सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे ने जनप्रतिनिधियों व आमजनों के साथ कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के आसपास सफाई श्रमदान किया। एक माह तक नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न सकारात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विभिन्न सकारात्मक गतिविधियों की शुरुआत की गई। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजनों की मौजूदगी में स्वच्छता श्रमदान किया। इस दौरान कलेक्टोरेट परिसर के सामने स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा और उसके आसपास के क्षेत्र में झाड़ू लगाकर सफाई की गई। इसके साथ ही कलेक्टोरेट के सामने स्थित भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास भी स्वच्छता श्रमदान किया गया।