मुंगेली में गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व की भव्य शुरुआत, सतनाम शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व के अवसर पर मुंगेली में परम पूज्य गुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य में प्रदेश स्तरीय सतनाम शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें चारों गुरुजनों की संयुक्त उपस्थिति से कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया।

Dec 7, 2025 - 12:18
 0  31
मुंगेली में गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व की भव्य शुरुआत, सतनाम शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

 UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह,रायपुर | गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सतनामी समाज के गौरव परम पूज्य गुरु बालदास साहेब जी के पावन सानिध्य में मुंगेली में प्रदेश स्तरीय भव्य सतनाम शोभायात्रा का दिव्य शंखनाद अत्यंत श्रद्धा, आस्था और गरिमा के साथ हुआ प्रत्येक वर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी पर्व की शुरुआत मुंगेली स्थित सतनाम भवन के शेतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना से की गई जहाँ गुरु बालदास साहेब जी ने मानव समाज एवं समस्त संत समाज के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामनाएं कीं इस अवसर पर सतधारी गुरु सोमेश बाबा जी |

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी एवं गुरु सौरभ साहेब जी की संयुक्त उपस्थिति ने कार्यक्रम को अद्वितीय आध्यात्मिक ऊर्जा और भव्यता प्रदान की जो समाज के लिए गौरव का क्षण रहा शोभायात्रा के दौरान गुरु बालदास साहेब जी एवं गुरु सोमेश बाबा जी भव्य रथ में विराजमान रहे जबकि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी एवं गुरु सौरभ साहेब जी घोड़े पर सवार होकर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे नगर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी डीजे धुमाल, रथ-बग्गी, आतिशबाजी और साहेब सतनाम के जयघोष से पूरा नगर सतनाममय हो गया शोभायात्रा मंडी प्रांगण पहुँची |

जहाँ मुख्य कार्यक्रम में चारों गुरुजनों ने मंच से समाज को गुरुवाणी के माध्यम से आशीर्वचन देते हुए गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, विभिन्न राजमहंत, जिला महंत, अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारी, सतनामी समाज के वरिष्ठजन एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे आयोजन को सफल बनाने में अखिल भारतीय सतनाम सेना मुंगेली, समाज के पदाधिकारी, युवा साथियों एवं मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्हें गुरुजनों द्वारा आशीर्वाद एवं बधाई प्रदान की गई।