कवर्धा में 6 से 8 जुलाई तक पट्टा सर्वे विशेष शिविर, 9 जुलाई से वार्डवार घर-घर सर्वे शुरू
कवर्धा नगर में आवासहीन एवं पात्र परिवारों को निःशुल्क पट्टा प्रदान करने के लिए 6 से 8 जुलाई तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। 9 जुलाई से वार्डवार घर-घर सर्वे शुरू होगा।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कवर्धा नगर में आवासहीन एवं पात्र परिवारों को शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। "छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार नियम-2023" के तहत पात्र हितग्राहियों को 30 वर्षों के लिए शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा प्रदान किया जाएगा। इस अभियान की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।