प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 76 दिवसीय सेवा संकल्प अभियान, सौसर में 66वां निशुल्क नेत्र शिविर

सौसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 5 अक्टूबर को 66वां निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित होगा। शिविर में मरीजों की आंखों की जांच कर मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया जाएगा। चयनित मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए जबलपुर के सुखसागर हॉस्पिटल भेजा जाएगा। इसी दौरान विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ भी होगा।

Oct 4, 2026 - 13:12
 0  3
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 76 दिवसीय सेवा संकल्प अभियान, सौसर में 66वां निशुल्क नेत्र शिविर

UNITED NEWS OF ASIA. वीरेंद्र यादव, छिंदवाड़ा l प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित 76 दिवसीय सेवा संकल्प अभियान के तहत सौसर में 66वां निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। 5 अक्टूबर, सोमवार को सौसर के अन्ना साठे मंगल भवन में आयोजित होने वाले इस शिविर में क्षेत्र के नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच की जाएगी।

शिविर में जांच के दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता वाले मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। चयनित मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए जन अधिकार सेवा समिति, चौरई विधानसभा, जिला छिंदवाड़ा के अध्यक्ष संदीप रघुवंशी के नेतृत्व में जबलपुर स्थित सुखसागर हॉस्पिटल भेजा जाएगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र उपचार उपलब्ध कराना और उन्हें उपचार के लिए आर्थिक परेशानी से राहत दिलाना है।

इसी अवसर पर सौसर विधानसभा में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम का भी शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक संदीप रघुवंशी ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से सरकार आपके द्वार पहुंचकर नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी और समयबद्ध लोक सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य विशेष रूप से किसानों, ग्रामीणों, श्रमिकों, महिलाओं और वंचित वर्गों को शासकीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। साथ ही उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

शिविर संयोजक संदीप रघुवंशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश ने आयोजन में सहयोग करने वाले सौसर क्षेत्र के सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नर सेवा को नारायण सेवा मानते हुए 76 दिवसीय सेवा अभियान को प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में संपूर्ण छिंदवाड़ा जिले को समर्पित किया गया है।

सेवा सेतु अभियान के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही का विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत नागरिकों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ सरल तरीके से उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन नाना भाऊ मोहोड़ रहेंगे। आयोजन में दर्शन झाड़े, मंडल अध्यक्ष, जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विलास, संतोष जैन, राजू परमार, अजय चौरे, पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष उज्जवल चौहान, भाजपा नेत्री ऊषा भमौरे, मीनाक्षी खुर्सांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में एसडीएम सौसर वैशाली म्हाले, संजय राठी, नगरपालिका अध्यक्ष, सीएमओ, एसडीओपी, बीएमओ, सीईओ एवं नगरपालिका परिवार सहित प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी सहयोग करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों और नेत्र रोगियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।