महामाई मंदिर फरसियां में नवरात्रि पर जलेगी मनोकामना ज्योति

फरसियां स्थित महामाई मंदिर में आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सर्वधर्म तीर्थ स्थल 16 पाली सेवा समिति के तत्वावधान में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। नवरात्रि के दौरान दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। समिति द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट, श्रद्धालुओं की सुविधा और भोजन भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भोजन भंडारा भी संचालित किया जाएगा।

Oct 4, 2026 - 13:37
 0  2
महामाई मंदिर फरसियां में नवरात्रि पर जलेगी मनोकामना ज्योति

UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर माँ महामाई मंदिर फरसियां में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सर्वधर्म तीर्थ स्थल 16 पाली सेवा समिति, फरसियां के तत्वावधान में नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रतीक मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। समिति द्वारा आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

माँ महामाई धाम फरसियां क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए लंबे समय से आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन, पूजा-अर्चना और मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करने के लिए यहां पहुंचते हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर माता के चरणों में ज्योति प्रज्वलित करते हैं।

समिति के अध्यक्ष शिवदयाल साहू, सचिव नीरज सोन और कैलाश सोन ने बताया कि महामाई मंदिर फरसियां में कई वर्षों से नवरात्रि पर्व के अवसर पर मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करने की परंपरा चली आ रही है। श्रद्धालु विधि-विधान से ज्योति प्रज्वलित कर नवरात्रि के नौ दिनों तक माता की आराधना और भक्ति में लीन रहते हैं। मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ माता की आराधना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट, श्रद्धालुओं के आवागमन और मनोकामना ज्योति के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समिति के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।

नवरात्रि के दौरान अलग-अलग दिवस पर श्रद्धालुओं और सहयोगी परिवारों के सहयोग से भोजन भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। प्रथम दिवस स्व. मोहनलाल साहू नगरी की स्मृति में खेमेन्द्र कुमार साहू परिवार, द्वितीय दिवस तन्मय, जया, नेहा, वानशी और जवाहर मरकाम फरसियां तथा स्कूलपारा बोडरा, तृतीय दिवस जनक राम साहू एवं परिवार फरसियां, चतुर्थ दिवस स्व. खुजूराम मोहन एवं ठगिया बाई मोहन की स्मृति में पुत्र-पौत्र द्वारा ग्राम भोथली, पंचम दिवस अश्वनी सार्वा गोरेगांव, छठवें दिवस खिरभान साहू फरसियां, सरगम ट्रांसपोर्ट भोथली और शोभा राम देवांगन सह परिवार, सप्तम दिवस स्व. लक्ष्मण साहू की स्मृति में पुत्र खिरभान साहू एवं टीकेश्वर साहू फरसियां तथा आठवें दिवस खिलानंद यदुराज गोरेगांव के सहयोग से भंडारा संचालित होगा।

समिति के अनुसार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भोजन भंडारे की व्यवस्था सतत जारी रहेगी। समिति का प्रयास है कि नवरात्रि के दौरान महामाई मंदिर पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुगम, व्यवस्थित और भक्तिमय वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से नवरात्रि पर्व में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माँ महामाई का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करने के इच्छुक श्रद्धालु समिति से संपर्क कर सकते हैं।

आयोजन की तैयारियों में समिति के जवाहर लाल ध्रुव, गजानंद कश्यप, राधेश्याम साहू, दीनदयाल सेन, जोहन नेताम, यशवंत साहू, कमलेश साहू, राधेश्याम ध्रुव, प्रयागसिंह बिसेन, भीमसेन गजेंद्र, अशोक देवदास, अरुण प्रजापति, कन्हाई राम ध्रुव, चंद्रहास यादव, रज्जू सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।