वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण पर राज्यों ने साझा किए अनुभव, मलेरिया उन्मूलन पर मंथन
रायपुर में 28 से 30 सितंबर तक GFATM राज्यों की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में मलेरिया सहित वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण, सर्विलांस, समय पर जांच-उपचार और प्रभावी कार्यप्रणालियों पर विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने अनुभव साझा किए। वर्ष 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत GFATM राज्यों की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक (IMEP-3) का आयोजन 28 से 30 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय बैठक में GFATM के अंतर्गत शामिल विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर के विशेषज्ञ, WHO के प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य मलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राज्यों में संचालित गतिविधियों की समीक्षा करना तथा सफल कार्यप्रणालियों और मैदानी अनुभवों को साझा करना है।