बसना में 14 अप्रैल को होगा फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि
बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति और ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें 14 अप्रैल को बसना में आयोजित होने वाले ‘फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह,रायपुर | छत्तीसगढ़ की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने तथा महान विभूतियों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बसना में आगामी 14 अप्रैल को ‘फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस संबंध में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के संयुक्त संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें औपचारिक आमंत्रण दिया।