T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रायपुर में क्रिकेट का उत्सव, गौतम गंभीर और भारतीय टीम के स्वागत में शहर सजा

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम और मुख्य कोच गौतम गंभीर के रायपुर आगमन को लेकर राजधानी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। Team CricFest और Aranya Sports City Group द्वारा शहरभर में लगाए गए स्वागत पोस्टरों ने क्रिकेट प्रेमियों में नया जोश भर दिया है।

Jan 22, 2026 - 13:51
Jan 22, 2026 - 14:36
 0  12
T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रायपुर में क्रिकेट का उत्सव, गौतम गंभीर और भारतीय टीम के स्वागत में शहर सजा

UNITED NEWS OF ASIA.अमृतेश्वर सिंह, रायपुर | आगामी T20 वर्ल्ड कप 2026 से पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम और टीम इंडिया के मुख्य कोच, दो बार के विश्व कप विजेता गौतम गंभीर के रायपुर आगमन को लेकर राजधानी में क्रिकेटीय उत्साह चरम पर है। शहर का माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय हो चुका है और हर वर्ग में भारतीय टीम के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर Team CricFest और Aranya Sports City Group द्वारा रायपुर शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर भव्य स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में गौतम गंभीर और पूरी भारतीय क्रिकेट टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया है, साथ ही T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शुभकामनाएँ भी प्रेषित की गई हैं। पोस्टरों में क्रिकेट के प्रति सम्मान, जुनून और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जिसने आम नागरिकों और क्रिकेट प्रेमियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है।

Team CricFest ने अपने मेंटोर गौतम गंभीर का अभिनंदन करते हुए यह संदेश दिया है कि उनका अनुभव, नेतृत्व और विजयी सोच भारतीय टीम के लिए आने वाले विश्व कप में निर्णायक साबित होगी। गंभीर के साथ पूरी टीम का रायपुर आगमन न केवल खेल प्रेमियों के लिए खुशी का विषय है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रहा है।

CricFest एक समर्पित क्रिकेटिंग फेस्टिवल और प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य क्रिकेट को केवल एक खेल के रूप में नहीं, बल्कि एक उत्सव के रूप में प्रस्तुत करना है। यह मंच युवाओं, उभरते खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को एक साथ जोड़ते हुए सीख, खेल और प्रेरणा का साझा अनुभव प्रदान करता है। CricFest क्रिकेट संस्कृति को मजबूत करने, प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खेल के मूल्यों को समाज तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है।

यह स्वागत अभियान Team CricFest और Aranya Sports City Group की संयुक्त पहल है, जो खेलों के विकास और क्रिकेट के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दोनों संस्थाओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करेगी और एक बार फिर देश को गौरवान्वित करेगी।

रायपुर में बना यह क्रिकेटीय माहौल न केवल खेल के प्रति उत्साह को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि क्रिकेट भारत के दिलों में बसता है और हर बड़े टूर्नामेंट से पहले एक जन-आंदोलन का रूप ले लेता है।