तिल्दा-नेवरा में 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, नागरिकों से घरों में दीप जलाने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा और सुशासन को समर्पित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर 2026 को तिल्दा-नेवरा में किया जाएगा। भाजपा तिल्दा-नेवरा शहर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम अटल परिसर, वार्ड क्रमांक 22 में होगा। कार्यक्रम प्रभारी सौरभ जैन ने नागरिकों से शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर सहभागिता की अपील की है।
UNITED NEWS OF ASIA. अशोक मिश्रा, तिल्दा-नेवरा l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा और सुशासन को समर्पित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा तिल्दा-नेवरा शहर मंडल द्वारा अटल परिसर, वार्ड क्रमांक 22 में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सुशासन और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।