ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रायपुर में आयोजित ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों और पुरुष वर्ग के मुकाबलों में देशभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई मुकाबले पांच गेम तक चले और खिलाड़ियों ने अगले दौर में जगह बनाई।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर के बुढ़ापारा स्थित स्क्वैश कॉम्प्लेक्स में आयोजित ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया और अगले दौर में प्रवेश करने के लिए कड़ा संघर्ष किया।