कलेक्टर ने जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण, बेहतर उपचार व्यवस्था के दिए निर्देश

सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (DDRC) का निरीक्षण कर उपचार कक्ष, फिजियोथेरेपी यूनिट और कृत्रिम अंग वर्कशॉप की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मरीजों की केस हिस्ट्री संधारण, सुधार की नियमित ट्रैकिंग, एमआर बच्चों पर विशेष ध्यान और दिव्यांगजनों की पहचान व प्रशिक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Nov 21, 2025 - 14:19
 0  17
कलेक्टर ने जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण, बेहतर उपचार व्यवस्था के दिए निर्देश

   UNITED NEWS OF ASIA.  आदर्श  तिवारी,  सिंगरौली। को जिला कलेक्टर गौरव बैनल ने जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (DDRC) का निरीक्षण करते हुए विभिन्न उपचार एवं पुनर्वास सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपचार कक्ष, कृत्रिम अंग वर्कशॉप और फिजियोथेरेपी यूनिट की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की और कहा कि केंद्र में आने वाले हर मरीज की केस–हिस्ट्री अनिवार्य रूप से संधारित की जाए। साथ ही मरीजों में होने वाले सुधार की नियमित ट्रैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर बैनल ने विशेष रूप से कहा कि एमआर और माइल्ड एमआर बच्चों के उपचार पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए तथा उनके अभिभावकों की निरंतर काउंसलिंग कर उन्हें जागरूक रखा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कृत्रिम अंग प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों को उसका पूरा प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे उसका उपयोग सुचारू रूप से कर सकें।

कलेक्टर ने डीआरसी स्टाफ की जनसुनवाई में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा, जिससे दिव्यांगजन अपनी समस्याएं तुरंत बताकर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकें। निरीक्षण के दौरान दिव्यांगजन प्रहलाद शाह की मांग पर उन्होंने उनके लिए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ब्यूरो चीफ आदर्श तिवारी भी उपस्थित रहे।