MCB News : माँ महामाया मंदिर परिसर में होगा 189 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सामाजिक समरसता का बनेगा ऐतिहासिक मंच
एमसीबी जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 10 फरवरी 2026 को माँ महामाया मंदिर परिसर में 189 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
UNITED NEWS OF ASIA. हेमंत कुमार, एमसीबी (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम 10 फरवरी 2026 को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस योजना के तहत विभिन्न विकासखंडों से कुल 189 जोड़ों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें मनेंद्रगढ़ से 56, भरतपुर से 60, खड़गवां से 54 तथा चिरमिरी से 19 जोड़े शामिल हैं। यह आयोजन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक और सामूहिक स्वरूप में संपन्न कराने की शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में यह भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन माँ महामाया मंदिर प्रांगण, चनवारीडांड खड़गवां में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी 189 जोड़ों का विधिवत वैवाहिक संस्कार संपन्न कराया जाएगा। यह आयोजन सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का ऐतिहासिक उदाहरण बनने जा रहा है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्योत्सना महंत एवं रेणुका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इसके अलावा कार्यक्रम में राम नरेश राय (महापौर, नगर पालिक निगम चिरमिरी), यशवंती सिंह (अध्यक्ष जिला पंचायत एमसीबी), प्रतिमा यादव (नगर पालिका अध्यक्ष एमसीबी), जानका बाई कुसरो (अध्यक्ष जनपद पंचायत एमसीबी), श्याम बाई कुसरो (अध्यक्ष जनपद पंचायत खड़गवां), ललीता रामा यादव (अध्यक्ष नगर पंचायत खोंगापानी), रीमा यादव (अध्यक्ष नगर पंचायत झगराखाण्ड), माया प्रताम सिंह (अध्यक्ष जनपद पंचायत भरतपुर), बीरेंद्र सिंह राणा (अध्यक्ष नगर पंचायत नई लेदरी), कौशल पटेल (अध्यक्ष नगर पंचायत जनकपुर) एवं सुखीत लाल अगरिया (सरपंच खड़गवां) सहित जिला एवं जनपद पंचायतों तथा नगर निकायों के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक सहयोग का माध्यम बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करेगा। आयोजन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और इसे सामाजिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।