Kondagaon News : बंजारा समाज की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, 14 फरवरी को मनाई जाएगी संत सेवालाल जयंती

कोंडागांव में अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ की जिला स्तरीय बैठक में संत सेवालाल जयंती की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस वर्ष महाशिवरात्रि के कारण जयंती 15 की बजाय 14 फरवरी को चौपाटी मैदान में मनाई जाएगी।

Feb 10, 2026 - 16:32
 0  9
Kondagaon News : बंजारा समाज की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, 14 फरवरी को मनाई जाएगी संत सेवालाल जयंती

UNITED NEWS OF ASIA. रामकुमार भारद्वाज, कोंडागांव। अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ की जिला स्तरीय बैठक कोंडागांव स्थित सामाजिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में बंजारा समाज की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी संतश्री सेवालाल जयंती के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष संत सेवालाल जयंती 15 फरवरी के स्थान पर 14 फरवरी को मनाई जाएगी।

बताया गया कि हर वर्ष बंजारा समाज 15 फरवरी को अपने धर्मगुरु संत सेवालाल की जयंती मनाता है, लेकिन इस वर्ष 15 फरवरी को महाशिवरात्रि होने के कारण कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह आयोजन 14 फरवरी शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित चौपाटी मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

बंजारा समाज के जिलाध्यक्ष सुखिया राम चौहान ने समाज के सभी लोगों से जयंती आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

बैठक में जिलाध्यक्ष सुखिया राम चौहान, सचिव भुनेश्वर राठौर, उपाध्यक्ष सूरज नायक, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ललिता भारद्वाज, मोहन भारद्वाज, हीरा राठौर, अरुण पम्हार, चरण भारद्वाज, भुनेश्वर भारद्वाज, धनेश पम्हार, महेश नायक, पांचिया चौहान, तिजू पम्हार, मदन राठौर, उत्तम भारद्वाज, सीलुराम राठौर, हेमराज भारद्वाज सहित बंजारा समाज की जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।