भांसी थाना प्रभारी ने स्कूल में चलाया यातायात व साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना प्रभारी प्रहलाद साहू ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भांसी में यातायात नियम, साइबर फ्रॉड से बचाव और नशा मुक्त जीवन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्रों को नियमों का पालन करने, साइबर सुरक्षा बरतने और नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
UNITED NEWS OF ASIA. असीम पाल, दंतेवाड़ा। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों उदित पुष्कर (IPS), आर.के. बर्मन और एसडीओपी किरंदुल के मार्गदर्शन में भांसी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू की टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भांसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव और नशे से दूर रहने के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रबंधन से समन्वय कर की गई, जिसमें प्रभारी प्राचार्य निर्मला तुरखेड़े, व्याख्याता, शिक्षक-शिक्षिकाएं और लगभग 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी प्रहलाद साहू ने कहा कि सड़क पर चलते समय लापरवाही या यातायात नियमों की अनदेखी गंभीर हादसों का कारण बन सकती है। उन्होंने छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, शराब पीकर वाहन न चलाना, बिना लाइसेंस वाहन न चलाना, ओवर स्पीड और स्टंट से बचना, तेज आवाज वाले साइलेंसर का उपयोग न करना, मोबाइल का उपयोग वाहन चलाते समय न करना, दोपहिया में तीन सवारी न बैठाना जैसी महत्वपूर्ण बातें समझाई।
कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड पर भी जागरूक किया गया। छात्रों को बताया गया कि:
-
अनजान लिंक पर क्लिक न करें
-
अज्ञात व्यक्ति से आए कॉल/संदेश पर भरोसा न करें
-
OTP एवं पासवर्ड किसी को न बताएं
-
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें
-
लॉटरी, स्कीम व कूपन जैसी लालच वाली बातों से सावधान रहें
अंत में सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ को नशा मुक्त भारत अभियान में भागीदारी निभाने और जीवनभर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित:
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू, निरीक्षक विजय कुमार राठौर, सउनि राकेश भास्कर, थाना भांसी स्टाफ, प्रभारी प्राचार्य निर्मला तुरखेड़े, व्याख्याता बीना कुमारी, देवप्रसाद ठाकुर, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं।