बालोद: मेडकी धान खरीदी केंद्र में पहले किसान का सम्मान, सुशासन में बेफिक्र किसान—सरपंच मंजूलता साहू

बालोद जिले के ग्राम मेडकी में 15 नवंबर से धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। पहले किसान के रूप में बघमरा निवासी श्रीमती सुखदई बाई से 18 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदी की गई। सरपंच मंजूलता परस साहू ने उन्हें शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। अधिकारियों ने बताया कि सुशासन में किसानों को खाद–बीज की कोई कमी नहीं हुई और मोदी सरकार की गारंटी के अनुसार धान खरीदी सुचारू रूप से शुरू की गई।

Nov 15, 2025 - 15:15
Nov 15, 2025 - 17:38
 0  25
बालोद: मेडकी धान खरीदी केंद्र में पहले किसान का सम्मान, सुशासन में बेफिक्र किसान—सरपंच मंजूलता साहू

 UNITED NEWS OF ASIA.  पारस  साहू , बालोद। जिले के मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मेडकी में सेवा सहकारी समिति मर्यादित मेडकी (पंजीयन क्रमांक 189) में आज राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर 15 नवंबर से धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। खरीदी के प्रथम किसान के रूप में बघमरा निवासी  सुखदई बाई का धान खरीदा गया। उनसे कुल 18 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदी कर खरीदी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की गई।

इस अवसर पर ग्राम की सरपंच मंजूलता परस साहू ने प्रथम किसान श्रीमती सुखदई बाई का शाल, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “सुशासन की सरकार में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। मोदी की गारंटी के अनुसार 21 क्विंटल प्रति एकड़ और ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा पूरा किया जा रहा है। पूरा प्रदेश भव्य रूप से धान खरीदी की शुरुआत का साक्षी बना है।”

कार्यक्रम में प्राधिकृत अधिकारी गुणवंत लाल श्रीवास्तव, पंच रोशनी साहू, कृषक जगदीश साहू, तेजराम साहू, ग्राम पटेल होरीलाल साहू, छबील साहू, घणाराम निषाद, पंच संतोष साहू, नारायण साहू, भोजराम साहू, रेखा ठाकुर, कृष्णा पटेल सहित बड़ी संख्या में गांव के किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

धान खरीदी कार्य प्रभारी मनोज कुमार नेताम और ओरमा पंचायत के सचिव संतोष साहू की देखरेख में संपन्न हुआ।

प्राधिकृत अधिकारी गुणवंत लाल श्रीवास्तव ने बताया कि “मेडकी धान खरीदी केंद्र बालोद जिले का ऐसा केंद्र है जहां खरीफ फसल के दौरान किसानों को खाद–बीज की कोई कमी नहीं हुई। सुशासन में किसानों की हर समस्या का समय पर समाधान किया जा रहा है। मोदी की गारंटी के अनुरूप आज धान खरीदी सुचारू रूप से शुरू हुई। सभी किसानों को शुभकामनाएं।”

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने किसानों को सफल खरीदी सीजन की बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।