रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, इलेक्ट्रिक स्कूटी से शराब बेच रहा आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर जिले की रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 पाव शराब, 5.4 लीटर अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त की गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. विशु तिवारी, बिलासपुर l जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब, 10 पाव गोवा अंग्रेजी शराब सहित कुल 5.400 लीटर अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।