सांसद विजय बघेल ने किया ‘छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता–2026’ के पोस्टर का विमोचन
दुर्ग में छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता–2026’ के पोस्टर का विमोचन सांसद विजय बघेल ने किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेशभर के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। आयोजन समिति ने सभी जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित करने की घोषणा की।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहितास सिंह भुवाल, दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता–2026’ के पोस्टर का विधिवत विमोचन सांसद विजय बघेल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रतिभा और युवाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल की सराहना की गई।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख ने कहा कि यह प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा पूरे प्रदेश भर में आयोजित की जाएगी इसके लिए सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। जिसके लिए प्रदेश युवा कुर्मी के पदाधिकारी सहित समाज के लोगों से संपर्क कर इस कार्यक्रम से जोड़ने अपील किया जा रहा है। और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को प्रेरित कर इस प्रतियोगिता तक लाने की जिम्मेदारी भी दी जा रही है।
कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, मोरध्वज चंद्राकर, राजेंद्र हरमुख, प्रदेश, लता ऋषि चंद्राकर रीना देशमुख, संतोष पटनवार, जयप्रकाश देशमुख छत्तीसगढ़ कुर्मी समाज के युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख, महासचिव कमलेश देशमुख, मोरध्वज चंद्राकर एवं मीडिया प्रभारी प्रेमलाल देशमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करने और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक युवाओं से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।