दारू पार्टी के दौरान दोस्त की सब्बल मारकर हत्या, 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की सब्बल से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए हथियार और खून से सने कपड़े तालाब में फेंक दिए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
UNITED NEWS OF ASIA. भारती कौर, दुर्ग l दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें 18 वर्षीय चेतन ठाकुर की सब्बल से वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।