जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में जनदर्शन आयोजित कर प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने 22 सितंबर को नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों और आगंतुकों से मुलाकात की। उन्होंने आमजन से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, मांगों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित विषयों की जानकारी ली।