कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोरबा के कोहड़िया स्थित प्रथम पीपल-वट उद्यान में वृक्षारोपण किया। उन्होंने उद्यान को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन एवं खेलकूद की सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने 22 सितंबर को कोहड़िया स्थित कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यान को निरंतर विकसित करते हुए हरा-भरा, सुंदर और आकर्षक बनाए रखने पर जोर दिया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल भी इस अवसर पर मौजूद रहे।