महापौर मीनल चौबे ने जयस्तंभ चौक के पास गणेश विसर्जन झांकी पंडाल की व्यवस्था का किया निरीक्षण

रायपुर महापौर मीनल चौबे ने जयस्तंभ चौक के पास नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा लगाए जा रहे गणेश विसर्जन झांकी पंडाल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जोन 4 के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 27 सितंबर की रात महापौर निगम पंडाल से गणेश विसर्जन झांकियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगी।

Sep 23, 2026 - 12:24
 0  4
महापौर मीनल चौबे ने जयस्तंभ चौक के पास गणेश विसर्जन झांकी पंडाल की व्यवस्था का किया निरीक्षण

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने बुधवार को जयस्तंभ चौक के पास नगर निगम के संस्कृति विभाग द्वारा गणेश विसर्जन झांकियों के लिए लगाए जा रहे पंडाल की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल में चल रही प्रशासनिक तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महापौर ने नगर निगम जोन 4 के अधिकारियों से पंडाल की व्यवस्था और आगामी गणेश विसर्जन झांकी के दौरान की जाने वाली तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने तथा श्रद्धालुओं एवं झांकी समितियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जयस्तंभ चौक के पास गणेश विसर्जन झांकियों के स्वागत के लिए पंडाल लगाया जा रहा है। आगामी 27 सितंबर 2026 की रात शहर से निकलने वाली गणेश विसर्जन झांकियों का नगर निगम के पंडाल से स्वागत किया जाएगा।

महापौर मीनल चौबे स्वयं निगम के पंडाल से गणेश विसर्जन झांकियों का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत करेंगी। इस दौरान गणेश उत्सव समितियों और झांकी में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, ब्राह्मणपारा वार्ड के पार्षद अजय साहू, नगर निगम जोन 4 की जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर के निरीक्षण के बाद अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। गणेश विसर्जन झांकियों के दौरान बेहतर व्यवस्था बनाए रखने और आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर निगम की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है।