अभियंता दिवस पर संगी मितान सेवा समिति ने 25 सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं का किया सम्मान

रायपुर में अभियंता दिवस के अवसर पर संगी मितान सेवा समिति ने नगर निगम के 25 सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और आयुक्त संबित मिश्रा सहित अभियंता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sep 23, 2026 - 12:18
 0  2
अभियंता दिवस पर संगी मितान सेवा समिति ने 25 सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं का किया सम्मान

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर। अभियंता दिवस के अवसर पर संगी मितान सेवा समिति रायपुर द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम के 25 सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल स्थित सामान्य सभा सभागार में हुआ। इस दौरान सेवानिवृत्त अभियंताओं को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और आयुक्त संबित मिश्रा ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं का सम्मान किया। उन्होंने सभी सम्मानित अभियंताओं के सुखमय, सुदीर्घ, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में संगी मितान सेवा समिति रायपुर के अध्यक्ष तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के कार्यपालन अभियंता निशीकांत वर्मा सहित समिति के अन्य अभियंता पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने अभियंताओं के तकनीकी योगदान और नगर विकास से जुड़े कार्यों में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।

सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता यूके घलेन्द्र, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता, हेमंत शर्मा, बद्री चंद्राकर और संतोष पाण्डेय को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता एसपी त्रिपाठी, हरेन्द्र कुमार साहू, हेमंत सोलंकी, रघुमणी प्रधान, संजय शर्मा, राकेश अवधिया और विमल शर्मा का भी सम्मान किया गया।

इसी क्रम में सहायक अभियंता राजनारायण पटेल और विनोद चतुर्वेदी तथा उपअभियंता ललित वर्मा और योगेन्द्र वर्मा सहित अन्य सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों को भी शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

संगी मितान सेवा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अभियंताओं के लंबे सेवाकाल और नगर निगम से जुड़े योगदान को सम्मानित किया गया। अभियंता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में अभियंता समुदाय के प्रति सम्मान और उनके अनुभवों के महत्व को भी रेखांकित किया गया।