महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, सुकमा में महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड
सुकमा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने अभियान तेज कर दिया है। राजीव भवन में आयोजित बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजकर महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की मांग की। साथ ही 21 जुलाई को नई दिल्ली में प्रस्तावित संसद घेराव में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी का आह्वान किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजेंट गिरी, सुकमा l सुकमा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। जिले के राजीव भवन में आयोजित बैठक में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजकर महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने की मांग उठाई।