कवर्धा में 6 जुलाई को जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
सहकारिता सप्ताह के समापन अवसर पर 6 जुलाई को कवर्धा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संगोष्ठी में किसानों को सहकारी योजनाओं, कृषि विकास, ऋण सुविधाओं और आधुनिक खेती की जानकारी दी जाएगी।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l कबीरधाम जिले में सहकारिता सप्ताह के समापन अवसर पर 6 जुलाई को जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई तक आयोजित सहकारिता सप्ताह के समापन समारोह के रूप में यह कार्यक्रम शासकीय पीजी कॉलेज ग्राउंड (कॉलेज डोम) कवर्धा में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सहकारिता आधारित योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।