बिलासपुर की लापता 12 वर्षीय बच्ची की तलाश तेज, जांच के लिए पंजाब रवाना होगी विशेष टीम
बिलासपुर से 27 जून से लापता 12 वर्षीय बच्ची के मामले में जांच तेज कर दी गई है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने सिरगिट्टी थाना पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 6 जुलाई को विशेष पुलिस टीम पंजाब रवाना होकर मामले की जांच करेगी।
UNITED NEWS OF ASIA. बिलासपुर l बिलासपुर जिले से लापता 12 वर्षीय बच्ची की तलाश में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम 6 जुलाई को पंजाब रवाना होगी, जहां विभिन्न पहलुओं की जांच कर बच्ची की सुरक्षित बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। इस बीच छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने स्वयं बिलासपुर पहुंचकर मामले की समीक्षा की और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।