सहारा इंडिया के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रायगढ़ में निवेशकों का एक दिवसीय भूख हड़ताल
रायगढ़ में सहारा इंडिया के निवेशकों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और निवेशकों की राशि वापस दिलाने की मांग को लेकर गांधी चौक में एक दिवसीय भूख हड़ताल की। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। निवेशकों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे आमरण अनशन करेंगे।
UNITED NEWS OF ASIA. महेंद्र अग्रवाल. रायगढ़ l रायगढ़ में सहारा इंडिया के निवेशकों ने अपनी जमा पूंजी वापस दिलाने और कंपनी के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाया। शहर के गांधी चौक में मूसलाधार बारिश के बीच बड़ी संख्या में निवेशकों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल कर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।