खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, किसानों से की चर्चा
दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र की सेवा सहकारी समितियों का दौरा कर खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। किसानों ने डीएपी और यूरिया की कमी की समस्या बताई। राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार से तत्काल पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहिताश सिंह भुवाल, दुर्ग l छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किसानों को खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सेवा सहकारी समितियों का दौरा किया। उन्होंने कुम्हारी, गोढ़ी, ओटेबंद, अहिवारा एवं अहेरी स्थित सेवा सहकारी समितियों में पहुंचकर खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और किसानों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली।
दौरे के दौरान राकेश ठाकुर ने समिति प्रबंधन एवं संबंधित कर्मचारियों से डीएपी, यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की उपलब्धता, मांग के अनुरूप आपूर्ति और किसानों को खाद वितरण की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समितियों में पहुंचे किसानों से भी सीधे संवाद किया और खेती-किसानी से जुड़ी उनकी समस्याओं को जाना।
समितियों के निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि खेती के महत्वपूर्ण समय में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने डीएपी एवं यूरिया की कमी, समितियों में सीमित उपलब्धता और समय पर खाद नहीं मिलने की समस्या राकेश ठाकुर के सामने रखी। किसानों का कहना था कि खाद के लिए उन्हें बार-बार समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद राकेश ठाकुर ने कहा कि किसानों को अपनी फसल के लिए आवश्यक खाद लेने के लिए बार-बार सोसायटियों के चक्कर लगाना पड़ रहा है, जो चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि खेती के महत्वपूर्ण समय में खाद की कमी का सीधा असर किसानों की फसल और आय पर पड़ सकता है। सरकार को किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार से मांग की कि सेवा सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में डीएपी, यूरिया और अन्य आवश्यक उर्वरक तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद के लिए निजी दुकानों पर निर्भर होने या अधिक कीमत पर खाद खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। किसानों को निर्धारित दर पर समय पर खाद उपलब्ध कराना सरकार और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।
उन्होंने खाद की कथित कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचे जाने की शिकायतों को भी गंभीरता से लिया। राकेश ठाकुर ने प्रशासन से खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान करने या खाद की कृत्रिम कमी पैदा करने की शिकायत सामने आती है तो प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
राकेश ठाकुर ने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में भी भूपेश बघेल सरकार ने किसानों के हितों को प्राथमिकता दी और खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों को परेशान नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि उस समय पूरा देश गंभीर संकट से गुजर रहा था, इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में किसानों की खेती प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए।
उन्होंने कहा कि आज सामान्य परिस्थितियों में किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जो भाजपा सरकार की कृषि व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सरकार को केवल किसान हितैषी होने का दावा करने के बजाय जमीनी स्तर पर किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस संगठन लगातार किसानों से संवाद कर खाद की वास्तविक स्थिति की जानकारी ले रहा है। जहां भी खाद की कमी या वितरण में अनियमितता की शिकायत सामने आ रही है, उसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार तत्काल सेवा सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराए और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाए। किसानों को खाद के लिए परेशान किया गया तो कांग्रेस पार्टी उनकी आवाज मजबूती से उठाएगी।
इस दौरान हीरा वर्मा, प्रमोद राजपूत, प्रकाश ठाकुर, उमेश साहू, मनहरण यादव, राजेश्वर सोनकर, कमलेश साहू, कैलाश नाहटा, नागमणि साहू, ऊषा सोनवानी, पुष्कर चंद्राकर, हिमांशु शर्मा, अभिषेक जांगड़े, जय साहू, ओनी महिलांग, सुमित नारंग, भूपेंद्र साहू, जसवन गायकवाड़, रोहित यादव, धरम बर्रे, जगदीश मार्कण्डेय, उमेश बंजारे, हेमन्त साहू, राजा पाल, अमित ठाकुर और भागवत बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किसानों को खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सेवा सहकारी समितियों का दौरा किया। उन्होंने कुम्हारी, गोढ़ी, ओटेबंद, अहिवारा एवं अहेरी स्थित सेवा सहकारी समितियों में पहुंचकर खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और किसानों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली।