नारायणपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 3 पदों पर भर्ती, 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन
नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक स्थानीय महिला अभ्यर्थी 15 से 30 जून 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. संतोष मजुमदार, नारायणपुर l नारायणपुर जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना छोटेडोंगर अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ई-भर्ती प्रणाली के माध्यम से संचालित की जाएगी, जिसके तहत केवल स्थानीय निवासी महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।