टेम्पो दीवार से टकराया, दो की मौत, 10 घायल
चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगोल में एक यात्री लोडिंग टेम्पो अनियंत्रित होकर स्कूल की दीवार से टकरा गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 यात्री घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें दाहोद रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. मुस्तकीन मुग़ल, अलीराजपुर | चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रिंगोल में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक यात्री लोडिंग टेम्पो नियंत्रण खोकर सीधे एक स्कूल की दीवार से जा टकराया।