महंगी कारों के दौर में बदला खरीदारों का मिजाज, McKinsey रिपोर्ट में सामने आए ऑटो सेक्टर के 4 बड़े ट्रेंड्स
महंगाई और बढ़ती कार कीमतों के बीच ग्राहकों की खरीदारी की प्राथमिकताएं बदल रही हैं। McKinsey की नई रिपोर्ट के अनुसार खरीदार अब बजट, स्मार्ट फीचर्स, सुरक्षा और इलेक्ट्रिक वाहनों को पहले से अधिक महत्व दे रहे हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. वैश्विक स्तर पर बढ़ती महंगाई और कारों की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब वाहन खरीदारों की सोच पर साफ दिखाई देने लगा है। लोग अब केवल किसी बड़े ब्रांड के नाम या कम कीमत को देखकर कार नहीं खरीद रहे, बल्कि तकनीक, सुरक्षा, माइलेज, इलेक्ट्रिक विकल्प और लंबे समय में होने वाली बचत जैसे पहलुओं पर भी गंभीरता से विचार कर रहे हैं। वैश्विक कंसल्टिंग कंपनी McKinsey की हालिया रिपोर्ट में ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी से बदलती ग्राहकों की प्राथमिकताओं का विस्तृत विश्लेषण किया गया है।