गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर राजीव भवन बलरामपुर में कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
बलरामपुर के जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
UNITED NEWS OF ASIA. अली खान, बलरामपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बलरामपुर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।