गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, विजय घाट पर शास्त्री को किया नमन
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में भी हिस्सा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर गांधी और शास्त्री के विचारों, सादगी तथा देश के प्रति समर्पण को याद किया।
UNITED NEWS OF ASIA. नई दिल्ली। देशभर में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ उनके विचारों और देश के लिए योगदान को याद किया। इसके बाद उन्होंने राजघाट पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में भी हिस्सा लिया।