गांधी जयंती पर ओरमा में ग्राम सभा का आयोजन, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

बालोद जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा में गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सरपंच मंजूलता साहू की अध्यक्षता में आयोजित सभा में पंचायत सचिव संतोष साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों और हितग्राहियों को दी। कृषि, सहकारिता, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत से जुड़ी योजनाओं पर भी विस्तार से जानकारी साझा की गई।

Oct 2, 2026 - 13:15
 0  4
गांधी जयंती पर ओरमा में ग्राम सभा का आयोजन, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू, बालोद l जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत भवन के सभा कक्ष में आयोजित इस ग्राम सभा की अध्यक्षता सरपंच मंजूलता साहू ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, हितग्राही, पंच, पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ग्राम सभा के दौरान पंचायत सचिव संतोष साहू ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को उपलब्ध योजनाओं का लाभ लेने तथा पंचायत से संबंधित आवश्यक जानकारियों को समझने के लिए ग्राम सभा में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

कृषि विभाग की ओर से कृषि विस्तार अधिकारी रेणुका साहू ने किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और कृषि से संबंधित जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की। उन्होंने किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

इसी क्रम में सेवा सहकारी समिति मेंड़की के प्रबंधक कमलेश साहू एवं मधु कांत देशमुख ने किसानों को एग्री स्टेज के संबंध में जानकारी दी। किसानों से संबंधित विषयों और कृषि क्षेत्र में योजनाओं की उपयोगिता को लेकर भी जानकारी साझा की गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक रेखा देवांगन ने विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित सेवाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और आंगनबाड़ी के माध्यम से मिलने वाले गर्म भोजन सहित अन्य संबंधित सेवाओं की जानकारी भी आम जनता के बीच रखी गई।

पंचायत सचिव संतोष साहू ने ग्राम पंचायत से जुड़े मूलभूत विषयों और ग्रामीणों के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीणों को अपनी समस्याओं और स्थानीय आवश्यकताओं को ग्राम सभा के पटल पर रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सरपंच मंजूलता साहू ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में उपस्थित हों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को ग्राम सभा के माध्यम से प्रमुखता से सामने रखें, ताकि पंचायत स्तर पर उन विषयों पर चर्चा की जा सके।

ग्राम सभा में उपसरपंच रामचंद्र यादव, पंच सुदामा साहू, सगुना साहू, रोशनी साहू, डोमार कुंभकार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश्वरी साहू और पेमिन साहू, पर्यवेक्षक रेखा देवांगन, पटवारी खरे, प्रबंधक कमलेश कुमार सिन्हा, नंदिनी सोनकर, रामलाल साहू, धर्मेंद्र कुमार साहू, खेमू पटेल, जगदीश साहू सहित बड़ी संख्या में किसान और हितग्राही उपस्थित रहे।