रायपुर में DG Conference 2025: पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के तीन दिवसीय प्रवास को लेकर पुलिस अलर्ट

28 से 30 नवम्बर तक IIM नया रायपुर में आयोजित DG Conference 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए डीआईजी प्रशांत अग्रवाल ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफ किया।

Nov 26, 2025 - 15:29
 0  47
रायपुर में DG Conference 2025: पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के तीन दिवसीय प्रवास को लेकर पुलिस अलर्ट

 UNITED NEWS OF ASIA .हसिब अख्तर, रायपुर | भारतीय प्रबंध संस्था (IIM) नया रायपुर में 28 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले “DG Conference 2025” में देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके तीन दिवसीय रायपुर प्रवास को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर संपूर्ण मार्ग व्यवस्था प्रभारी प्रशांत अग्रवाल, डीआईजी बस्तर रेंज ने रायपुर जिले और अन्य इकाइयों से लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी। उन्होंने निर्देश दिए कि VVIP ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहें, निर्धारित मार्गों पर अच्छी टर्न आउट के साथ ड्यूटी करें और VIP मार्ग में किसी भी आवारा मवेशी को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतें।

साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए। आगामी तीन दिनों के लिए पुलिस प्रशासन उच्चस्तरीय सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।