श्रावण में शिवमय होगा ग्राम सिवनी, 1 अगस्त से शुरू होगा सात दिवसीय महामृत्युंजय जाप एवं रुद्राभिषेक महोत्सव
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम सिवनी में 1 से 7 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय महामृत्युंजय जाप एवं रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन होगा। पूरे सप्ताह शिव आराधना, भजन-कीर्तन, महाआरती और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
UNITED NEWS OF ASIA. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। श्रावण मास की पावन बेला में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का ग्राम सिवनी एक बार फिर शिवभक्ति और आध्यात्मिक आस्था का केंद्र बनने जा रहा है। 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक यहां सात दिवसीय महामृत्युंजय जाप एवं प्रतिदिन रुद्राभिषेक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। ग्रामीण सामूहिक रूप से इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।