उमरेठ के पीएम श्री स्कूल में 10 छात्राओं को मिली मुख्यमंत्री साइकिल, शिक्षा के लिए बढ़े आत्मविश्वास के कदम
उमरेठ के पीएम श्री पंडित विशम्भरनाथ पांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत 10 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। समारोह में जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
UNITED NEWS OF ASIA. वीरेंद्र यादव, छिंदवाड़ा l उमरेठ स्थित पीएम श्री पंडित विशम्भरनाथ पांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की 10 पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना, शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।