गणतंत्र दिवस पर फरसगांव में “एक शाम देश के नाम” आर्केस्ट्रा का भव्य आयोजन, सरगम म्यूजिकल ग्रुप ने बांधा समा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर फरसगांव में उम्मीद संस्था, केवी जनरल स्टोर एवं पत्रकार साथियों द्वारा “एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम के तहत सरगम म्यूजिकल ग्रुप का भव्य आर्केस्ट्रा आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
UNITED NEWS OF ASIA.रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव कोंडागांव । गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर फरसगांव नगर में देशभक्ति और सांस्कृतिक उल्लास से ओत-प्रोत कार्यक्रम “एक शाम देश के नाम” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन उम्मीद संस्था, केवी जनरल स्टोर एवं पत्रकार साथियों के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार की रात फरसगांव नगर के जनपद स्कूल मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत रात लगभग 9 बजे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात कोंडागांव से आए नियाज खान एवं उनके सरगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा देशभक्ति गीतों और पुराने सदाबहार नग्मों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कलाकारों की शानदार गायकी और संगीत ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम के दौरान फरसगांव के एसडीओपी अभिनव उपाध्याय, नगर पंचायत सीएमओ मयंक बसंतवानी एवं नगर की एक प्रतिभाशाली बच्ची ने भी देशभक्ति गीतों का गायन कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। दर्शकों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर बैठने हेतु कुर्सियों की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे लोग पूरे कार्यक्रम का आनंद ले सकें।
इस अवसर पर उम्मीद संस्था, केवी जनरल स्टोर एवं पत्रकार साथियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों के इस प्रयास की सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम, एसडीओपी अभिनव उपाध्याय, वन विभाग एसडीओ एन.के. सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष रवि घोष, नगर पंचायत सीएमओ मयंक बसंतवानी, गणेश टावरी, साइबर प्रभारी सौरव उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा पार्षदगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारों में संगीता राव, प्रवीण राव, गणेश जायसवाल, मोहम्मद फिरोज मेमन, डिक्की जायसवाल, कुलजोत संधू, प्रकाश नाग, नीरज उपाध्याय, अकरम कच्ची, इमरान पारेख, भरत भारद्वाज, हरीश साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।
पूरा कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम, संगीत और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर फरसगांव के लिए एक यादगार सांस्कृतिक संध्या साबित हुआ।