कबीरधाम में जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह जुआरी गिरफ्तार, नकदी और चार बाइक जब्त
कबीरधाम जिले के ग्राम कुआंमालगी में दमापुर चौकी पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान नकद राशि, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और चार मोटरसाइकिल जब्त की गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। कबीरधाम पुलिस जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना कुंडा अंतर्गत दमापुर चौकी पुलिस ने ग्राम कुआंमालगी में छापेमार कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकद राशि, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और चार मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।