सात सूत्रीय मांगों को लेकर सहायक शिक्षक फेडरेशन ने विधायक अंबिका मरकाम को सौंपा ज्ञापन
धमतरी जिले के नगरी में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन ने अपनी सात सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर विधायक अंबिका मरकाम को ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन ने वेतन विसंगति, सेवा गणना, पदोन्नति, टीईटी और विभागीय परीक्षा सहित विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सिहावा विधानसभा की विधायक अंबिका मरकाम को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए शासन स्तर पर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।