रविवार को ही एक्शन मोड में दिखे नए कलेक्टर विजय दयाराम, संभाला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का कार्यभार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नए कलेक्टर विजय दयाराम ने रविवार को शासकीय अवकाश के बावजूद कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई। नए कलेक्टर ने जनसेवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
UNITED NEWS OF ASIA. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को नया कलेक्टर मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2015 बैच के अधिकारी विजय दयाराम ने रविवार को शासकीय अवकाश होने के बावजूद कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। अवकाश के दिन कार्यभार संभालने को उनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।